आरलम वन्यजीव अभयारण्य (आरलम वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी)

 

पश्चिमी घाट के 55 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला आरलम वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी केरल के बेहतरीन वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरीज में है। इसमें अनेक प्रजातियों के विशिष्ट जीवजंतु और वनस्पति पाए जाते हैं और यह कण्णूर जिले का एक सबसे खूबसूरत स्थल है। संपूर्ण इलाका ट्रॉपिकल और अर्ध-सदाबहार वनों से ढका है और बेहद आकर्षक नजारा प्रस्तुत करता है।

आपको  यहां हाथियों के झुंड, गौर, साम्भर, स्पॉटेड डीयर (चीतल), बार्किंग डीयर, नीलगिरि लंगूर, हनुमान लंगूर और मलबार जायंट स्क्विरल (मलबार विशाल गिलहरी) को देख सकते हैं। यह स्थान अनेक तितलियों की प्रजातियों के लिए भी प्रसिद्ध है। इनमें से ज्यादार पश्चिमी घाट की स्थानीय विशिष्ट प्रजातियां हैं। जंगल शांति से भरा है और ट्रेकिंग के अनेक विकल्प यहां उपलब्ध हैं।

आरलम गांव में प्रसिद्ध सेंट्रल स्टेट फार्म है जो भारत सरकार द्वारा 1971 में स्थापित उपक्रम है। यह देश में हाइब्रिड नारियल के बीज उत्पादन का मुख्य केंद्र है। सैंक्चुअरी देखना तब तक अधूरा है जब तक कि आप इस इलाके की सबसे ऊंची चोटी काट्टी बेट्टा न देखें जिसकी ऊंचाई 1145 मी. है।    

संपर्क जानकारी

वाइल्डलाइफ वार्डन
आरलम वाइल्डलाइफ डिविजन
इरिट्टी पी.ओ.,
फोन: +91 490 2493160
मोबाइल: 9447979101
ईमेल: ww-aralam@forest.kerala.gov.in
वेबसाइट: www.aralam.com

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: तलश्शेरी, लगभग 55 किमी दूरी पर हैं |
नजदीकी एयरपोर्ट: कालिकट (कोष़िक्कोड) इंटरनेशनल एयरपोर्ट, तलश्शेरी शहर से लगभग 96 कि.मी. दूर |

अवस्थिति

अक्षांश: 11.93857, देशांतर: 75.845375

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close