जटायु एडवेंचर सेंटर

 

दुनिया की विशालतम पक्षी की मूर्ति और इसके अंदर एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक रॉक थीम पार्क ऐसी चीज है जो भारतीय महाकाव्य रामायण के पौराणिक पक्षी जटायु को श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

पौराणिक आख्यान के अनुसार जटायु ने माता सीता (भगवान राम की पत्नी) की राक्षस-राज रावण से रक्षा करने की कोशिश की थी जो उन्हें अपने विमान में अपहरण कर ले जा रहा था। जटायु ने वीरतापूर्वक रावण का मुकाबला किया और अंत में लड़ता हुआ घायल होकर इन्हीं चट्टानों पर गिर पड़ा।

चटयमंगलम का जटायु एडवेंचर सेंटर (जटायु अर्थ्स सेंटर) तिरुवनंतपुरम से 50 किमी दूर एक कला, मिथकशास्त्र (मायथोलॉजी), तकनीक, संस्कृति, एडवेंचर, लीजर और वेलनेस (अवकाश और आरोग्य) का एक अद्भुत संगम है। वर्चुअल रियलिटी म्यूजियम और थिएट्रिकल मैजिक जो जटायु की कहानी प्रस्तुत करते हैं इस स्थान के जादू में चार चांद लगा देते हैं।

श्री राजीव अंचल की अभिकल्पना से निर्मित यह स्थल निःसंदेह यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को चकित कर देता है। अत्याधुनिक रोपवे से आप ‘ईश्वर के अपने देश’का विहंगम नजारा ऐसे देख सकते हैं जैसे कि आप हेलीकॉप्टर से देख रहे हों।

जटायु एडवेंचर सेंटर प्राकृतिक इलाके के अंदर केरल का सबसे बड़ा एडवेंचर पार्क है। पेंटबॉल, वैली क्रॉसिंग, बोल्डरिंग, ज़िप लाइन, ट्रेकिंग, धनुर्विद्या, रैपलिंग, ज्युमैरिंग और वाल क्लाइंबिंग यहां उपलब्ध अनेक प्रकार की गतिविधियों में शामिल हैं। पर्वत की ढलानों पर कुदरती चट्टानी संरचनाओं के इर्द-गिर्द पर्वतारोहण की गतिविधि के लिए सुविधा बनाई गई है। आपको रोमांचित करने के साथ-साथ यह पार्क अपने फुड कोर्ट में आपको नयनाभिराम प्राकृतिक दृश्यों के साथ नाना प्रकार के व्यंजनों का स्वाद प्रदान करता है और साथ ही आपके अनुभवों को पूर्णता प्रदान करता है यहां का प्राचीन सिद्ध गुफा आरोग्य केंद्र (सिद्ध केव हीलिंग सेंटर)।  

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: कोल्लम, लगभग 38 कि.मी. |
नजदीकी एयरपोर्ट: तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 51 कि.मी. |

अवस्थिति

अक्षांश: 8.884393, देशांतर: 76.868477

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close