तिरुवनंतपुरम में कालक्कयम जलप्रपात (कालक्कयम वाटरफॉल्स)

 

उन लोगों के लिए, जिन्हें एडवेंचर सबसे कुदरती और मूल स्वरूप में करना पसंद है, तिरुवनंतपुरम का कालक्कयम जलप्रपात आने लायक है। इन रहस्यमय जलप्रपात तक सड़क मार्ग और जंगल ट्रेल्स पर यात्रा किए बिना नहीं पहुंचा जा सकता है।  सदाबहार जंगल की गोद में स्थित इस वाटरफॉल तक आपको केवल स्थानीय गाइड ही ले जा सकते हैं क्योंकि इस इलाके में कोई साइनबोर्ड नहीं लगाया गया है।

यहां आने पर हैरानी भरे दृश्य आपका स्वागत करते हैं। स्वच्छ और एकदम ढंडी जलधारा की ताकतवर लहरें जमीन की ओर कुलांचे भरती हैं जिससे नीचे आधार भाग में एक कुंड बन गया है। यह कुंड अपने औषधीय गुणों के लिए भी विख्यात है। पूरे समय आप घने जंगल से घिरे रहते हैं और ऐसी प्रजातियों से जो मुख्य भूमि में लंबे समय से नहीं दिखाई दिए। यह जलप्रपात अगस्त्यवनम नामक जंगल से निकलने वाली मन्कयम जलधारा का हिस्सा है। बर्ड वाचर्स और ट्रेकिंग के शौकीन अपने सबसे रोमांचक सपने यहां पूरे कर पाएंगे। शताब्दियों से यह सही मायने में एक रहस्यमय और गुप्त प्राकृतिक वन रहा है।

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन, लगभग 50 कि.मी. |
नजदीकी एयरपोर्ट: तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 60 कि.मी. |

अवस्थिति

अक्षांश: 8.754455, देशांतर: 77.069163

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close