कोल्लम में मनरो आइलैंड

 

बैकवाटर्स के लिहाज से मनरो आइलैंड एक छिपा हुआ मोती है, जो 8 द्वीपों से बना है। उनमें से हर द्वीप छोटे-छोटे पानी की धारा तथा झीलों से अलग होता है। मनरो आइलैंड कोल्लम से लगभग 27 किमी दूर स्थित है। इस स्थान का नाम त्रावणकोर रियासत के पूर्व रेसिडेंट कर्नल जॉन मनरो के सम्मान में रखा गया था। कहा जाता है कि उसने कई नहरें खोदकर कई बैकवाटर क्षेत्रों को एक-दूसरे से जोड़ा था। इस द्वीप के कुछ आकर्षक स्थानों में संकरे जलमार्ग, कैनाल क्रूज तथा प्रसिद्ध कल्लड़ा बोट रेस शामिल हैं। यह बोट रेस ओणम के 10 दिन के त्योहार के अवसर पर आयोजित किया जाता है। आधुनिक दौर की भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी से दूर यह एक अनूठा और शांतिदायक माहौल पेश करता है।  

ट्रिप दिन में दो बार चलाई जाती है

सुबह का क्रूज 09:00 बजे  |
दोपहर का क्रूज 14:00 बजे |

शुल्क

रु. 500/- प्रति व्यक्ति।

संपर्क जानकारी

डीटीपीसी कोल्लम
फ़ोन: +91 474 2745625, 2750170

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: मनरो आइलैंड, लगभग 3 कि.मी. |
नजदीकी एयरपोर्ट: त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 84 कि.मी.|

अवस्थिति

अक्षांश: 8.993071, देशांतर: 76.61189

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close