कोष़िक्कोड का पषश्शि राजा म्यूजियम और आर्ट गैलरी

 

इतिहासकारों और कला प्रेमियों के लिए एक दुर्लभ धरोहर पषश्शि राजा म्यूजियम कोष़िक्कोड में है। म्यूजियम के बगल में स्थित पषश्शि राजा म्यूजियम और आर्ट गैलरी में केरल के विख्यात और अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि के कलाकार राजा रवि वर्मा (1848-1906) उनके पेंटिंग्स ने राज्य को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाई और उनके चाचा राजा राज वर्मा के पेंटिंग्स प्रदर्शित हैं।

इस म्यूजियम की देखरेख राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा की जाती है और इसमें भित्ति चित्रों (म्यूरल पेंटिंग्स), एंटीक ब्रॉन्ज, प्राचीन सिक्के, मंदिरों के मॉडल, अम्ब्रेला स्टोन, डॉलमेनॉइड सिस्ट (कब्र पर लगाने के चौकोर पत्थर) और ऐसे ही मेगालिथिक स्मारक प्रदर्शित हैं।

यह म्यूजियम और आर्ट गैलरी का नाम कोट्टयम शाही परिवार के पडिन्जारे कोविलकम के केरल वर्मा के रूप में जन्मे महान पषश्शि राजा के नाम पर रखा गया। प्रसिद्ध ‘पषश्शि विद्रोह’ (ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के विरुद्ध 1700 के दशक में हुए विद्रोह) का नेतृत्व पषश्शि राजा ने किया था। केरल के शेर कहे जाने वाले पषश्शि राजा को वायनाड की पहाड़ियों में ब्रिटिश उपनिवेश शासन के विरुद्ध गुरिल्ला युद्ध चलाने के लिए भी जाना जाता है। यह महान स्वतंत्रता सेनानी 30 नवंबर 1805 को अंग्रेजों की गोली से शहीद हुए।

प्रवेश समय

09:00 - 16:30 बजे
ब्रेक टाइम 13:00 - 14:00 बजे
सोमवार और अन्य सार्वजनिक अवकाश के दिनों में बंद।

संपर्क नंबर

+91 495 2384382

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: कोष़िक्कोड |
नजदीकी एयरपोर्ट: कालिकट (कोष़िक्कोड) इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कोष़िक्कोड शहर से लगभग 23 कि.मी. |

अवस्थिति

अक्षांश: 11.244914, देशांतर: 75.780551

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close