तृश्शूर का पीच्चि-वाषानी वन्यजीव अभयारण्य (पीच्चि-वाषानी वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी)

 

पीच्चि-वाषानी वन्यजीव अभयारण्य किसी भी ऐसे व्यक्ति का पसंदीदा गंतव्य हो सकता हो जिनकी आत्मा प्रकृतिप्रेमी हो। 125 वर्ग किमी की क्षेत्रफल में फैला यह अभयारण्य तृश्शूर से लगभग 20 किमी पूर्व में स्थित है। यह पीच्चि और वाषानी बांधों के जल-ग्रहण क्षेत्र में पड़ता है। यह पालप्पिल्लि-नेल्लियाम्पति वन का हिस्सा है और चिम्मिनि अभयारण्य की उत्तरी सीमा का निर्माण करता है।

पीच्चि-वाषानी अभयारण्य में बोटिंग के अनेक विकल्पों के साथ-साथ कई पिकनिक स्थल हैं। यहां का सबसे ऊंचा स्थान 923 मी. ऊंचा पोन्मुडी है जहां से घाटी का मनोरम दृश्य दिखता है। यहां 50 विभिन्न प्रकार के ऑर्किड्स खिलते हैं, अनेक प्रकार की औषधीय वनस्पतियां, टीक और रोजवुड पाए जाते हैं। तेंदुआ, बाघ, सांबर, हिरण, चित्तीदार हिरण, भारतीय बायसन और एशियाई हाथी सहित 25 से अधिक प्रजातियों के स्तनपाई प्राणी पाए जाते हैं। 100 से अधिक प्रजातियों की पक्षी और अनेक प्रजातियों के सांप और छिपकलियां पाए जाते हैं।

पर्यटकों के लिए ठहरने की व्यवस्था पीच्चि के रेस्ट हाउस और इनफॉर्मेशन सेंटर में उपलब्ध है।

और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

द चीफ कन्सेर्वटोर ऑफ़ फॉरेस्ट्स (वाइल्डलाइफ)
तिरुवनंतपुरम 696 014
टेलीफैक्स: + 91 471 2322217
वाइल्डलाइफ वार्डन
पीच्ची वाइल्डलाइफ डिविजन
पीच्ची पी.ओ., तृश्शूर
फोन: + 91 487 2699017
मोबाइल: + 91 9447979103

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: तृश्शूर |
नजदीकी एयरपोर्ट: कोच्चिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 98 कि.मी. |

अवस्थिति

अक्षांश: 10.484436, देशांतर: 76.433144

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close