पोन्मुडी हिल स्टेशन, तिरुवनंतपुरम

 

तिरुवनंतपुरम के राजधानी शहर के स्थानीय लोग आपको बताएंगे कि पोन्मुडी की वीकेंड ड्राइव शहर में समय बिताने का सर्वोत्तम तरीका है। परिवार और मित्र गण के लिए इन घुमावदार रास्तों पर लॉन्ग ड्राइव करना बेहद रोमांचक होता है जैसा आपको शायद ही किसी अन्य राज्य में मिले। कोहरे लिपटे ढलानों पर आपको आश्चर्य और रोमांच का अनुभव होता है। पर्यटकों को यहां पहाड़ के फूलों, जंगली ऑर्किड और विशिष्ट तितलियों सहित विविध प्रकार दुर्लभ किस्मों की वनस्पतियों और जीव-जंतुओं को देखा जा सकता है।

तापमान सालों भर एक समान रहता है और तीन घंटे की ड्राइव के बाद जब आपके सामने घाटी के दृश्य आते हैं तब यात्रा की आपकी सारी थकान दूर हो जाती है। रास्ते में आप कल्लार नदी पर रुक सकते हैं जो सड़क के साथ-साथ समांतर विपरीत दिशा में बहती है, और मीनमुट्टी जलप्रपात कुछ ही दूरी पर है। इलाके में बड़ी संख्या में कॉटेज और रिजॉर्ट बन गए हैं। पैदल चलकर इस इलाके का आनंद लेने वालों के लिए ट्रेकिंग और कैंपिंग की सुविधा उपलब्ध है। ट्री हाउस व्यू टावर एक अन्य रोचक आकर्षण है। पोन्मुडी पर्यटन गतिविधियों का केंद्रबिंदु बन रहा है। शहर के इतने पास पहाड़ी और समुद्र की रक्षक भुजाओं के इतने करीब। 

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: तिरुवनंतपुरम, लगभग 61 कि.मी. दूर |
नजदीकी एयरपोर्ट: त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 67 कि.मी. दूर |

अवस्थिति

अक्षांश: 8.760902, देशांतर: 77.110863

भौगोलिक जानकारी

ऊंचाई: समुद्र तल से ऊपर 945 मी. |

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close