वायनाड का वैत्तिरी हिल स्टेशन

 

वायनाड का खूबसूरत स्थल वैत्तिरी अपने मसालों के बागान, खूबसूरत जंगलों और जनजातीय समुदायों की विविधतापूर्ण समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। यह केरल राज्य के सबसे खूबसूरत पिकनिक स्थलों में से एक है।

करलाड झील

वैत्तिरी से 8 किमी की दूरी पर यह छुपा हुआ स्थल है जो धीरे-धीरे पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। आप यहां बोटिंग और कंटिया से मछली पकड़ने (एंगलिंग) के विकल्पों का लाभ उठा सकते हैं या यहां के मनोरंजन पार्क में आराम फरमा सकते हैं। लोग इस जगह की ट्रेकिंग करना भी बहुत पसंद करते हैं।

लक्किडि

कोष़िक्कोड से 55 किमी पूरब और वैत्तिरी से 5 किमी दक्षिण।
वायनाड के इस प्रवेशद्वार की ख्याति शानदार पर्वत चोटियों, जलधाराओं और वनों के कारण है। घुमावदार सड़कों से ऊपर जाते हुए आप अनेक खूबसूरत दृश्यों के मजे ले सकते हैं। यह स्थान समुद्र तट से 700मी की ऊंचाई पर है।

पूक्कोट झील

वैत्तिरी से 3 कि. मी.
पूक्कोट झील के चारों ओर हरे-भरे जंगल का इलाका बेहद खूबसूरत है। कायकिंग, पेडल बोटिंग और रो बोटिंग, मीठे पानी का एक्वेरियम, बच्चों का पार्क, और एक हस्तशिल्प तथा मसाला एंपोरियम यहां के मुख्य पर्यटन आकर्षण हैं।

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: कोष़िक्कोड (कालिकट), लगभग 63 किमी दूरी पर हैं |
नजदीकी एयरपोर्ट: कालिकट (कोष़िक्कोड) इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 73 कि.मी. |

अवस्थिति

अक्षांश: 11.552017, देशांतर: 76.038322

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close