नीलिमला व्यूपॉइंट

 

वायनाड की ओर ड्राइव करने के दौरान कई ऐसे अद्भुत नज़ारे मिलते हैं, जो नीचे की वादियों की दिलकश झाकियाँ पेश करती हैं। नीलिमला व्यूपॉइंट इस जिले का सबसे ऊंचा स्थान है। यहां से आपको विशाल मीनमुट्टी जलप्रपात का विहंगम दृश्य दिखाई पड़ता है, जिस कारण से यहां बड़ी तादाद में सैलानी खिंचे चले आते हैं।

इस व्यूपॉइंट तक का ट्रेक भी उतना ही दिलकश है जितना यह स्थान। आप हर ओर से पेड़-पौधों और भांति-भांति के फूलों से घिरे होते हैं, तो वहीं कॉफ़ी की तरोताजा कर देने वाली खुशबू पूरे रास्ते आपका मन मोह लेती है। रास्ते में चहकती नन्ही चिड़ियाँ चोटी तक पहुंचने की आपकी राह को आसान बना देती हैं। और जल्द ही दृश्य बदल जाते हैं और पश्चिमी घाट की भव्य पहाड़ाइयाँ आपका स्वागत करती हैं। बादल यहाँ आपके काफी निकट दिखाई पड़ते हैं और इस स्थान से घाटी अनंत दूरी तक फैली दिखाई पड़ती है। धुंध में लिपटी पहाड़ी ढालें और विशाल चट्टाने आपको खूब लुभाती हैं, ऐसे में यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस ओर को घूमने निकलेंगे।

यह स्थान आज एक बेहद लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट बन गया है। यहाँ ऊर्जा और अद्भुत नज़ारे इसे ट्रेकिंग करने के बढ़िया स्थानों में शुमार करते हैं। मीनमुट्टी प्रपात का जमीन पर गिरता झागदार सफ़ेद पानी और उसकी गहन गर्जना आपको चमत्कृत कर डालते हैं। यह एक यादगार एहसास होता है, क्योंकि कुदरत यहाँ सबसे शुद्ध रूप में विराजमान होता है। वायनाड तक जाने का रास्ता इस मनोरम नज़ारे के बिना अधूरा लगता है।

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: कोष़िक्कोड, वडुवंचाल से लगभग 80 कि.मी. |
नजदीकी एयरपोर्ट: कालिकट (कोष़िक्कोड) इंटरनेशनल एयरपोर्ट, वडुवंचाल से लगभग 95 कि.मी. |

अवस्थिति

अक्षांश: 11.534525, देशांतर: 76.244373

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close