स्थल: कुतिरामालिका महल
स्थान: ईस्ट फोर्ट (किषक्के कोट्टा)
जिला: तिरुवनंतपुरम
महाराजा की खुद की संगीत रचना के कंपित ताल से उत्पन्न विशाल स्तंभ अब नहीं सुनाई पड़ते। हर साल, राजधानी शहर तिरुवनंतपुरम का कुतिरामालिका महल त्रावणकोर के पूर्व महाराजा श्री स्वाती तिरुनल राम वर्मा की संगीत रचनाओं से गुलजार होता है। स्वाती संगीतोत्सवम या स्वाती संगीत उत्सव शहर का विशेष आयोजन है जो हर साल जनवरी माह में आयोजित होता है।
स्वाती तिरुनल कला के मर्मज्ञ और संरक्षक थे और साथ ही स्वयं एक निष्तात संगीतज्ञ थे जिन्होंने कर्नाटक संगीत और हिंदुस्तानी संगीत की 400 से अधिक रचनाओं का सृजन किया। पैलेस में आयोजित होने वाले संगीत कार्यक्रमों में लोग निःशुल्क शरीक हो सकते हैं। राज्य भर से संगीतकार इस महान उत्सव में भाग लेकर ‘ईश्वर के अपने देश’ के सर्वश्रेष्ठ संगीत समारोह का आनंद लेते हैं।
इसमें प्रवेश निःशुल्क है।
यहां पहुंचने के लिए
नजदीकी रेलवे स्टेशन: तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, एक किलोमीटर के भीतर |
नजदीकी एयरपोर्ट: त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 6 कि.मी. |












