पूरम का अर्थ उन मंदिर उत्सवों से है जो केरल के हृदय और आत्मा हैं। इन समारोहों के दौरान जब सड़कें सज-धज जाती हैं तब संपूर्ण क्षेत्र जीवंत हो उठता है। सुसज्जित हाथी सड़कों से गुजरते हैं और उनकी चिंघाड़ दूर तक सुनी जा सकती है। अनेक लोक कलाकार अपनी सेवा देते हैं जब मंदिर और उसके आस-पास का इलाका मेले में तब्दील हो जाता है। प्रदर्शित रंग सम्मोहक होते हैं और लोग इन पूरम उत्सव की धार्मिक उत्साह के साथ प्रतीक्षा करते हैं। नीचे राज्य के कुछ सर्वाधिक प्रसिद्ध मंदिर त्योहारों की सूची दी गई है। उनमें से प्रत्येक के अपने विशिष्ट अनुष्ठान और परंपराएं होती हैं, और उनकी भव्यता और सौंदर्य का आनंद लेने के लिए उनका प्रत्यक्ष अनुभव लेना चाहिए।
डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.