कच्चे नारियल का खीर (टेंडर कोकोनट पुडिंग)

 

‘दिव्य स्वाद जो आपके मुंह में धीरे-धीरे घुलता है’, यह सबसे सामान्य किस्म का विवरण है जो आपको कच्चे नारियल के खीर के लिए मिलता है क्योंकि यह बेहद स्वादिष्ट और सुकोमल स्वाद वाला व्यंजन है जिसे चखकर आप दिव्य अनुभूति करते हैं। यह व्यंजन संपूर्ण केरल में लोकप्रिय है। भरपूर पोषक तत्वों वाला यह व्यंजन पचने में हलका होता है लेकिन अत्यंत स्वास्थ्यवर्धक। यहां हम आपको स्वादिष्ट कच्चे नारियल का खीर बनाने की विधि बताएंगे।

सामग्री
कच्चा नारियल के गूदे - 2 कप
कच्चे नारियल का पानी - 2 कप
चाइना घास - 10 ग्राम
मिल्कमेड - 1 डब्बा
दूध - 1 ½ कप
पानी - ½ गिलास
शक्कर - 4 टेबल स्पून
नारियल (कद्दूकस किया हुआ) - ½कप
चेरी के टुकड़े - ¼ कप

बनाने की विधि
कच्चे नारियल के गूदे और नारियल पानी को मिलाकर दरदरा पीस लें और अलग रखें। अब मिल्कमेड में 2 टेबल स्पून चीनी के साथ दूध मिलाएं और उबालकर अलग रख लें। चाइना घास को ½ गिलास पानी में 15 मिनट तक भिंगोएं। चाइना घास को तबतक उबालें जब तक कि यह पूरी तरह घुल न जाए। चाइना घास को दूध और मिल्कमेड के मिश्रण में मिलाएं। सुनिश्चित करें कि इसे तभी मिलाया जाए जब दूध और चाइना घास का मिश्रण गर्म हो। मिश्रण को ठंडा होने दें। अब कच्चे नारियल पानी और गूदे के मिश्रण को ठंडे दूध मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिश्रित करें। इसे 20 मिनट तक अलग रहने दें।   

एक पैन गर्म करें और कद्दूकस किया हुआ नारियल और 2 चम्मच चीनी इसमें डालें। इसे धीमी आंच पर भूरा होने तक  भूनें। खीर (पुडिंग) में ऊपर से यह भूना हुआ नारियल और चेरी डालकर सजावट करें। 3 घंटे तक इसे रेफ्रिजरेटर में रखें ताकि खीर (पुडिंग)  पूरी तरह सेट हो जाए। अब आप ईश्वर के अपने देश के इस अनोखे स्वाद का आनंद लें और कोमल नारियल के समृद्ध स्वाद को अपनी आत्मा पर छा जाने दें।

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close