एरणाकुलम (एर्नाकुलम), केरल में सबसे ज़्यादा आरामदायक कयाकिंग अनुभव देता है जिसका मुख्य कारण यहाँ का माहौल है। यहाँ के बैकवॉटर, दुनिया से पूरी तरह कटे हुए नहीं लगते हैं, और न ही वे भीड़भाड़ वाले लगते हैं। इसके बजाय, यहाँ दोनों का मिला-जुला रूप देखने को मिलता है—यहाँ का माहौल काफ़ी शांत है जो शांति से पैडलिंग करने के लिए अनुकूल है, लेकिन यहाँ थोड़ी-बहुत हलचल भी देखने को मिलती है जिससे लगता है कि आप किसी निवास वाले माहौल से होकर गुज़र रहे हैं।


यहाँ कयाकिंग करते समय आपको सिर्फ प्रकृति का ही आनंद नहीं मिलता है बल्कि प्रकृति और कोच्चि के शहरी जीवन का एक ख़ास मेल भी देखने को मिलता है।


यहाँ आपको पेड़-पौधों की छाँव से ढंके लैगून, छोटे-मोटे नहरों के नेटवर्क और शांत पानी वाले छोटे-छोटे जल क्षेत्रों में कयाकिंग करने का मौका मिलता है, जहाँ की सतह आम तौर पर चिकनी और रिफ्लेक्टिव होती है। यहाँ पानी का बहाव काफी कम होता है जिससे यह शुरुआती लोगों के लिए एक बहुत अच्छी जगह बन जाती है। अगर आप पहली बार कयाकिंग कर रहे हैं, तब भी यहाँ के माहौल आपको यह बहुत आरामदायक महसूस होगा। यहाँ आप अपनी सुविधा के अनुसार अपनी लय को एडजस्ट कर सकते हैं, और बड़े आराम से पानी पर कयाकिंग का मज़ा ले सकते हैं। इसीलिए एरणाकुलम उन लोगों के लिए एक बहुत अच्छी जगह है जहाँ बिना किसी डर के, कयाकिंग का आनंद लिया जा सकता है।


यहाँ इतना अच्छा और दिलचस्प अनुभव इसलिए मिल पाता है क्योंकि यहाँ प्राकृतिक दृश्यों के साथ-साथ पानी के किनारे की रोज़मर्रा की ज़िंदगी भी दिखाई देती है। यहाँ से गुजरते समय हरे-भरे किनारों, ताड़ के पेड़ों और पानी के पास उड़ते पक्षियों को देख सकते हैं। इसके अलावा किसी पुल के नीचे से गुजरते समय एक छोटी सी जेट्टी भी दिख जाती है या दूर किसी मछुआरे को चुपचाप मछली पकड़ते हुए देखने का मौका मिल जाता है| इतना ही नहीं, आपको दूर जाते हुए फ़ेरी नाव भी दिख सकते हैं, या तट के किनारे से आ रही हल्की सी आवाज़ सुनाई भी दे सकती है, लेकिन इन सबके के कारण यहाँ की शांति में कोई कमी नहीं आती है। यही तो यहाँ की ख़ास बात है।


त्वरित जानकारी

स्थान और पहुँच

एरणाकुलम जिले में कोच्चि के आसपास बैकवॉटर नहरों और लैगून में कयाकिंग और कैनोइंग की जाती है। यहाँ तक सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है, और एरणाकुलम में मौजूद आरम्भ स्थलों तक आम तौर पर टैक्सी या प्राइवेट गाड़ी से पहुंचा जा सकता है।

दूरी

कोच्चि शहर: 0-10 किमी

कोचीन (कोच्चि) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (नेडुम्बाशेरी): 25-35 किमी

कार्य के घंटे

सेशन आम तौर पर सुबह से लेकर दोपहर तक चलते हैं, जिसका समय ज्वार और मौसम की स्थिति के आधार पर बदल सकता है।

कुल अवधि

यह अनुभव आम तौर पर 1 से 2 घंटे तक होती है।

एडवांस बुकिंग

सप्ताहांत पर और छुट्टियों में पहले से बुकिंग कर लेना बेहतर होता है।

आयु सीमा

यह गतिविधि आम तौर पर 10 साल और उससे ज़्यादा उम्र के बच्चों के लिए सही है|

कठिनाई का स्तर

यह गतिविधि, आसान और शुरुआत के अनुकूल है।

मौसम

अक्टूबर से मार्च तक का महीना सबसे अच्छा समय होता है।

अनुमानित लागत

इसका शुल्क आम तौर पर ₹500-₹1,500 प्रति व्यक्ति होता है।

प्रतिबंध

ज्वार, मौसम की स्थिति और स्थानीय जल यातायात के आधार पर इसके मार्ग में बदलाव हो सकता है।

फ़ोटोग्राफ़ी और मीडिया

एरणाकुलम में शहर और प्रकृति का जो कंट्रास्ट दिखाई देता है जिससे यह खास तौर पर कयाकिंग के लिए काफी फोटोजेनिक है। यहाँ आपको नहरों पर झुके हुए ताड़ के पेड़ों, पास से गुजरती छोटी नावों, पानी के किनारे बने पुलों, और पानी शांत होने पर दर्पण जैसी परछाइयों को कैप्चर करने का मौका मिल सकता है। एकदम सुबह के समय और दोपहर के बाद सबसे अच्छी रोशनी रहती है और बहुत अच्छी परछाई बनती है। सेशन के दौरान फोटोग्राफी की जा सकती है, लेकिन उपकरणों को पानी के छींटों से बचाने के लिए उन्हें किसी वॉटरप्रूफ पाउच या ड्राई बैग में रखकर ले जाएं।

इसमें क्या-क्या शामिल है?

इसमें एक कयाक या कैनो, पैडल (चप्पू), लाइफ जैकेट और बुनियादी सुरक्षा विवरण शामिल हैं।