केरल के एकदम उत्तर में स्थित कयाकिंग क्षेत्र, जो कासरगोड ज़िले में उडुम्बुंतला, तृक्करिप्पूर और तलंगरा तक फैला हुआ है, वहां शांत दक्षिणी इलाकों की तुलना में एक बिल्कुल अलग बैकवॉटर अनुभव मिलता है। यहाँ के जलमार्ग चौड़े और खुले हैं, और अरब सागर के पास स्थित होने के कारण उन पर ज्वार संबंधी गतिविधियों का बहुत ज़्यादा असर पड़ता है। इतने खुले और विशाल बैकवॉटर क्षेत्रों में कयाकिंग करने वाले कयाकिंग के शौकीनों को आज़ादी का एहसास होता है क्य्योंकी यहाँ उन्हें दूर-दूर तक खुला आसमान देखने को मिलता है, लेकिन हवाओं और कभी-कभी आने वाली धाराओं के संपर्क में आने के कारण यहाँ थोड़ी मुश्किल परिस्थितियां भी उत्त्पन्न होती हैं।
यह मार्ग खास तौर पर उन कयाकिंग प्रेमियों के लिए अनुकूल है जिन्हें थोड़ी-बहुत शारीरिक गतिविधि करने में मज़ा आता है और जो हल्की हवा के प्रतिरोध को झेलते हुए खुले पानी में आराम से कयाकिंग कर सकते हैं। शांत, बंद दक्षिणी बैकवॉटर के विपरीत, यहाँ पैडलरों को एक गतिशील माहौल का अनुभव प्राप्त होता है, जहां पानी भी हवा के साथ थोड़ा लहराने और हिलने लगता है, जिससे यात्रा में एडवेंचर भी जुड़ जाता है। यहाँ इस गतिविधि में बैकवॉटर की शांति के साथ-साथ उत्तरी केरल की तटीय स्थलाकृति की वास्तविक प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद मिलता है।
इस क्षेत्र का दृश्य बहुत मनोरम है क्योंकि यहाँ मछली पकड़ने वाले पारंपरिक गांव, मैंग्रोव के पेड़ और विशाल खुला जल क्षेत्र देखने को मिलता है। कयाकर को यहाँ कयाकिंग करते समय मछुआरों को जाल से मछली पकड़ते हुए, किनारे पर बंधी पारंपरिक नावों को और पानी में डूबी मैंग्रोव की जड़ों को देखने का मौका मिल सकता है, जिससे इकोलॉजिकल रूचि और सांस्कृतिक जानकारी दोनों का आनंद मिल जाता है। विशाल जल क्षेत्र की मौजूदगी के कारण यहाँ आसपास के प्राकृतिक दृश्यों को देखने को मिलता है जिससे यह खुलेपन, चुनौती, और उत्तरी केरल के लोगों की जीवन शैली को देखने की तलाश में रहने वाले पैडलरों के लिए एक सही जगह बन जाती है।
यह स्थान, कासरगोड जिले में उडुम्बुंतला-तृक्करिप्पूर-तलंगरा क्षेत्र में स्थित है।
कासरगोड टाउन: 25 किमी
कण्णूर (कन्नूर): 45 किमी
इस गतिविधि के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है क्योंकि उस समय माहौल थोड़ा शांत रहता है और दृश्यता भी ज़्यादा साफ़ रहती है।
इस गतिविधि के लिए पहले से बुक करना एक अच्छा आइडिया है, खासकर व्यस्त दिनों में।
यह मध्यम किस्म की गतिविधि है और इसमें कुछ देर लगातार पैडलिंग करना पड़ सकता है।
नवंबर से फरवरी तक का महीना सबसे अच्छा समय होता है।
इसका शुल्क आम तौर पर ₹600-₹1,400 प्रति व्यक्ति होता है।
इस क्षेत्र पर ज्वार और हवा की स्थिति का प्रभाव पड़ता है जिससे मार्ग प्रभावित हो सकते हैं|
इस तरह का माहौल, विशाल बैकवॉटर और तटीय दृश्यों का आनंद लेने के लिए एकदम सही है।
इस गतिविधि में बिना किसी रुकावट के बैकवॉटर क्षेत्रों, मैंग्रोव के किनारे के क्षेत्रों, और पैडलिंग वाले तटीय क्षेत्रों को देखने का अनुभव मिलता है।