बैकवॉटर क्षेत्रों के आपस में जुड़े होने के कारण यहाँ कई प्रवेश और निकास स्थल मौजूद हैं जिससे एक फ्लेक्सिबल कयाकिंग रूट सिस्टम की सुविधा मिलती है। यहाँ के जल मार्गों पर कयाकिंग करते समय तरह-तरह की स्थालाकृतियाँ देखने को मिलती हैं जिसमें मछली पकड़ने की जगहें, छोटी-छोटी बस्तियां और तरह-तरह के पेड़-पौधे शामिल हैं। यहाँ पानी ज़्यादातर शांत ही रहता है, लेकिन मौसम के में बदलाव होने पर हल्की-फुलकी लहरें भी देखने को मिल सकती हैं।


इस क्षेत्र में कयाकिंग के रास्तों को कस्टमाइज़ किया जा सकता है जो छोटे और लंबे, दोनों तरह के सेशन के लिए अनुकूल हो। यहाँ गति या तकनीकी कौशल की जगह स्थिर तरीके से पैडलिंग करने और यहाँ के मनोरम दृश्यों को देखने का मौका मिलता है। आराम से ग्रुप पैडलिंग और एक्सप्लोरेटरी रूट के अक्सर इसी क्षेत्र का चयन किया जाता है।


त्वरित जानकारी

स्थान और पहुँच

यह कोल्लम जिले में नेडुंगोलम, मीनाड़ और उप्पुकडव् क्षेत्रों में स्थित है ।

दूरी

कोल्लम शहर: 8-12 किमी

वर्कला: 28 किमी

कार्य के घंटे

सुबह का समय इसके लिए ज़्यादा अच्छा होता है क्योंकि उस समय पानी ज़्यादा शांत रहता है और आसपास का माहौल भी ज़्यादा सक्रिय रहता है।

कुल अवधि

यह अनुभव आम तौर पर 1 से 3 घंटे तक होती है।

एडवांस बुकिंग

बुकिंग कर लेना बेहतर होता है, ख़ास तौर पर लंबे मार्गों के लिए।

कठिनाई का स्तर

यह गतिविधि आसान से लेकर मध्यम तक होती है।

मौसम

अक्टूबर से मार्च तक का महीना सबसे अच्छा समय होता है।

प्रतिबंध

यहाँ के मार्गों पर स्थानीय मछली पकड़ने की गतिविधियों की समय सूची का प्रभाव पड़ सकता है।

फ़ोटोग्राफ़ी और मीडिया

इस तरह का माहौल, बैकवॉटर लाइफ़ और लैंडस्केप को डॉक्यूमेंट करने के लिए बहुत अच्छा है।

इसमें क्या-क्या शामिल है?

इस गतिविधि के दौरान आपस में जुड़े जल मार्गों, शांत पैडलिंग क्षेत्रों और तरह-तरह के कयाकिंग मार्गों को देखने का अनुभव मिलता है।