मणकडव्, जो कि कोल्लम जिले में मणरो आइलैंड (मणरोतुरुत्त) पर स्थित है, उसे केरल के सबसे शांत और शांतिदायक कयाकिंग गंतव्यों में से एक माना जाता है। यहाँ ज्यादा भीड़-भाड़ वाले बैकवॉटर स्पॉट्स नहीं मिलते हैं, बल्कि यहाँ एक शांत और अबाधित अनुभव प्राप्त मिलता है जिससे यह आराम, प्रकृति या धीमी रफ़्तार वाले साहसिक गतिविधियां को पसंद करने वाले लोगों के लिए एक बहुत अच्छी जगह बन जाती है। यहाँ इस क्षेत्र में कई छोटे जलमार्ग और पतली नहरें हैं जहाँ हरे-भरे नारियल के बाग़ भी देखने को मिलते हैं। यहाँ कयाकिंग करने से पैडलरों को केरल के पारंपरिक घरों को देखने का मौका मिलता है जो लकड़ी के बने होते हैं और जिनकी छतें ढलान वाली होती हैं और उन पर टाइलें लगी होती हैं, जिससे यहाँ की सरल और देहाती जीवन को महसूस करने का मौका मिलता है।
मणकडव् के जलमार्ग आम तौर पर शांत होते हैं जहाँ कुछ हिस्सों की गहराई कम भी होती है जिससे पैडलिंग करने में आसानी और आरामदायक होती है। मोटर से चलने वाली नावों या यातायात की तेज आवाज़ के न होने पर आगंतुकों, बैकवॉटर की प्राकृतिक आवाज़ों का आनंद ले सकते हैं जिसमें शामिल है - ताड़ के पत्तों की सरसराहट, दूर से पक्षियों की आवाज़ें, और कयाक के नीचे पानी की हल्की हलचल की आवाज़ें। शांत जल, प्राकृतिक हरियाली और पारंपरिक ग्रामीण परिवेश का अनूठा मेल मणकडव् को फोटोग्राफी के शौकीनों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहद आकर्षक स्थल बनाता है।
मणकडव्, मणरो आइलैंड (मणरोतुरुत्त) पर स्थित है, जो कि दक्षिण भारतीय राज्य केरल के कोल्लम ज़िले का हिस्सा है। इस आइलैंड पर कोल्लम शहर से सड़क मार्ग से, और बैकवॉटर मार्गों को जोड़ने वाली छोटी स्थानीय फेरियों से भी पहुंचा जा सकता है। मणकडव् तक पहुँचने के लिए पतली ग्रामीण सड़कों से गुज़रना पड़ता है जहाँ धान के खेत, छोटे-छोटे गाँव और नारियल के बाग़ देखने को मिलते हैं जिससे कयाकिंग एक शानदार साहसिक गतिविधि बन जाती है।
कोल्लम शहर: 24 किमी
वर्कला: 35 किमी
तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा: 75 किमी
इस गतिविधि का अनुभव करने का सबसे अच्छा समय सुबह का समय है।
यह अनुभव आम तौर पर 1 से 3 घंटे तक होती है।
यह गतिविधि, अधिकांश आगंतुकों के लिए आसान और अनुकूल होती है।
अक्टूबर से मार्च तक का महीना सबसे अच्छा समय होता है।
मौसम के आधार पर पानी के स्तर में बदलाव देखने को मिल सकता है और इससे मार्ग भी प्रभावित हो सकता है।
इस तरह का माहौल, प्रकृति और ग्रामीण जीवन को करीब से देखने और उनकी फोटोग्राफी करने के लिए बहुत अनुकूल है।
यहाँ इस गतिविधि के दौरान पतली-पतली नहरें, ताड़ के पेड़ों से घिरे जलमार्ग और शांत पैडलिंग क्षेत्र शामिल हैं।