तिरुवनंतपुरम में कयाकिंग और कैनोइंग के माध्यम से, केरल के बैकवॉटर को देखने का मज़ा ही कुछ और है जहाँ आउटडोर, नदी या समुद्री साहसिक गतिविधियां की तरह कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता। असल में, ये गतिविधियां, प्रकृति से जुड़ी गतिविधियां है, जहाँ आप पतली-पतली नहरों, पेड़ों से घिरे इलाकों और शांत अंदरूनी जलमार्गों से होते हुए धीमी रफ़्तार से आगे बढ़ते हैं| ये पूरी तरह से सुरक्षित होते हैं| पानी साफ़ और शांत होता है। लोग आम तौर पर इसे थोड़ा समय लेकर आराम से करते हैं जिससे यह शुरुआती लोगों, परिवारों और उन सभी के लिए एकदम सही बन जाता है जो बिना थके या तकनीकी तरीके से नेविगेट किए बिना बस प्रकृति का मज़ा लेना चाहते हैं।
यहाँ कयाकिंग और कैनोइंग करने में इतना मज़ा इसलिए आता है क्योंकि यहाँ सुरक्षा का एहसास होता है। यहाँ बड़ी-बड़ी झीलों या तेज़ नदियों की जगह बैकवॉटर ट्रेल्स देखने को मिलते हैं जो प्राकृतिक रूप से किनारों, पेड़-पौधों और घुमावदार पतली नहरों से घिरे होते हैं जिससे तेज़ हवाएं और बहाव यहाँ नहीं पहुँच पाती हैं। इसलिए, यहाँ बड़ी आसानी से और नियंत्रित तरीके से पैडलिंग करने की सुविधा मिलती है। यह एक स्थिर टेम्पो डिप, ग्लाइड, पॉज, एडमायर है। यहाँ मौजूद नारियल के पेड़ों, छोटे-छोटे फुटब्रिज, स्थानीय घरों और पक्षियों के कारण यहाँ का नज़ारा बहुत खूबसूरत लगता है जिससे यहाँ एक हाई-इंटेंसिटी एडवेंचर के बजाय पानी के किनारे स्थानीय जीवन को देखने का सुनहरा मौका मिलता है।
यह गतिविधि, अकेले और छोटे समूहों में पैडलिंग करने वालों के लिए बहुत अच्छी गतिविधि है। एक कयाक पर एक या ज़्यादा से ज़्यादा दो लोग जा सकते हैं, जबकि एक कैनो में पूरा का पूरा समूह या परिवार भी जा सकता है।
तिरुवनंतपुरम जिले के कुछ चुनिन्दा बैकवॉटर इलाकों में कयाकिंग और कैनोइंग गतिविधियां होती हैं। इनका मार्ग, शांत अंदरूनी नहरों और जल क्षेत्रों में फैला हुआ है जहाँ नावों का बहुत ज्यादा यातायात नहीं होता है और खुले समुद्र का प्रभाव भी नहीं पड़ता है। सड़क मार्ग से भी यहाँ तक पहुंचा जा सकता है, और पानी में प्रवेश करने के लिए बस थोड़ी दूर पैदल चलना पड़ता है। पानी के स्तर, स्थानीय परिस्थिति और सेशन कराने वाले संचालकों के आधार पर इनका मार्ग और आरम्भ स्थल अलग-अलग हो सकता है।
वर्कला: 8–15 किमी (चुने गए रास्ते के आधार पर)
तिरुवनंतपुरम शहर: 35-45 किमी
तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा: 40-45 किमी
एकदम सुबह से शाम तक, सुबह के सेशन आम तौर पर शांत पानी, ठंडे तापमान और बेहतर वाइल्डलाइफ़ दृश्यता के दौरान किए जाते हैं। शाम के सेशन में हल्की रोशनी और शांत माहौल देखने को मिलता है क्योंकि नहरों के किनारे स्थानीय गतिविधि थोड़ी धीमी हो जाती है।
प्रत्येक सेशन 1 से 2 घंटे का होता है, इसमें आम तौर पर एक छोटी सुरक्षा संबंधी ब्रीफिंग, पैडलिंग से संबंधी बुनियादी निर्देश, और पानी पर मार्गदर्शन में या अपने हिसाब से समय बिताना शामिल होता है।
आसान, पहले से कयाकिंग या कैनोइंग का अनुभव ज़रूरी नहीं है। मार्ग समतल होते हैं, पानी में हलचल बहुत कम होती है, और ज़रूरत पड़ने पर आम तौर पर आसपास से मदद मिल जाती है।
अक्टूबर से मार्च तक, इस समय मौसम ठीक रहता है और पानी की स्थिति आरामदायक रहती है। इस मौसम के अलावा, भारी बारिश या पानी के स्तर में बदलाव होने पर मार्ग की उपलब्धता पर प्रभाव पड़ सकता है।
₹500 – ₹1,800 प्रति व्यक्ति। इसका शुल्क इसकी समय अवधि, क्राफ़्ट के प्रकार (कयाक या कैनो), समूह के आकार, और गाइड के आधार पर अलग-अलग होता है।
कयाकिंग और कैनोइंग करते समय आप तस्वीरें ले सकते हैं। शांत पानी और आरामदायक रफ़्तार के कारण संतुलन खोए बिना फ़ोटोग्राफ़ी करना आसान होता है। लेकिन प्रतिभागियों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपने मोबाइल फ़ोन और कैमरों को पानी के छींटों से बचाने के लिए उन्हें किसी वॉटरप्रूफ़ कवर या ड्राई बैग के अन्दर रखें। सुबह की पहली रोशनी, परछाई, पेड़-पौधों और पतली-पतली नहरों से होकर गुजरते हुए फोटो या वीडियो शूट करने के लिए एकदम सही होती है। ड्रोन का उपयोग करने से पहले स्थानीय अधिकारियों या संचालकों से बात कर लेनी चाहिए।
इस गतिविधि में शामिल होने के लिए आम तौर पर एक कयाक या कैनो, एक पैडल (चप्पू), एक लाइफ जैकेट, और पानी में उतरने से पहले बुनियादी सुरक्षा और तकनीक की जानकारी की जरूरत पड़ती है। यहाँ दिए जाने वाले उपकरण, शुरुआती लोगों के लिए अनुकूल होते हैं और इन्हें स्थिरता प्रदान के लिए डिज़ाइन किया गया होता है। कई मामलों में, प्रवेश, निकास और बुनियादी मार्गदर्शन के लिए आरम्भ और समापन स्थल पर एक गाइड या सपोर्ट स्टाफ मौजूद होता है।