मून्नार में एक्को पॉइंट

 

हम सभी ऐसे स्थलों और अनुभवों से लगाव रखते हैं जहां हम आपने अंदर के बचपने से जुड़ा पाते हैं। जिस बालसुलभ उत्साह के साथ पर्यटक इस स्थल पर आकर खुशी के मारे दिल की गहराइयों से चीखते हैं उसे देखना बहुत ही रोमांचक अनुभव है।

मून्नार से लगभग 15 किमी की दूरी पर प्रसिद्ध एक्को पॉइंट है। अपने कुदरती प्रतिध्वनि परिघटना के लिए लोकप्रिय यह इलाका सालों पर उत्साही पर्यटकों से भरा रहता है। 600 फीट की ऊंचाई पर लोग आसपास के इलाके की हरियाली में गपशप करते हुए घूमना पसंद करते हैं। यह एक आदर्श पिकनिक स्थल है।

लोग प्रायः मून्नार-कोडैकनाल रोड पर स्थित मून्नार की सबसे ऊंची जगह (1700 मी.) ‘टॉप स्टेशन’ जाने के क्रम में एक्को पॉइंट आते हैं। यहां पर बादल यूं मालूप पड़ते हैं जैसे वे बस हाथ भर की दूरी पर हों और नीचे आपको घाटी का बेशुमार खूबसूरती से भरा दृश्य दिखाई पड़ता है। यह नीलकुरिंजी (Strobilantheskunthianus) फूलों का खूबसूरती निहारने का एक प्रमुख स्थल है जो हर बारह साल पर एक बार खिलते हैं।

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: चंगनाशेरी, मून्नार से लगभग 93 कि.मी. और आलुवा, मून्नार से लगभग 108 कि.मी. दूरी पर हैं |
नजदीकी एयरपोर्ट: कोच्चिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 115 कि.मी.; तमिलनाडु में मदुरै, लगभग 140 कि.मी. |

अवस्थिति

अक्षांश: 10.124442, देशांतर: 77.24448

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close