माट्टुपेट्टी

 

माट्टुपेट्टी मून्नार के पर्यटक स्थलों में सबसे पसंदीदा है। यह एक ऐसा खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है जहां नियमित रूप से पर्यटक आते हैं। लोग डैम और झील पर जाना पसंद करते हैं और परिवारों को नियमित रूप से इस इलाके में दोपहर के खुशनुमा मौसम का आनंद लेते देखा जा सकता है। यहां से घाटी का नजारा विस्मयकारी है और एक सुंदर मौसम का आनंद लेने और आराम करने के लिए बहुत ही अच्छा स्थान है।

माट्टुपेट्टी और उसके आसपास हरे-भरे चाय के बागान और जंगल ट्रेकिंग के लिए सबसे बेहतरीन हैं और यहां बड़ी संख्या में अनोखी प्रजातियों के पक्षी आते हैं। इडुक्की का डिस्ट्रिक्ट टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल (DTPC), माट्टुपेट्टी डैम में नौका विहार (बोटिंग) की सुविधा प्रदान करता है जो हमारे सभी पर्यटकों को लुभाता है। इस जगह पर पहुंचना ही उन लोगों के लिए खुशियों से भरा होता है जो यहां से शुरू करते हैं क्योंकि धुंध से आच्छादित घाटियों को देखना वाकई विस्मयकारी अनुभूति है।

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: अंगमालि, आलुवा - मून्नार रोड से होते हुए, मून्नार से लगभग 109 कि. मी. |
नजदीकी एयरपोर्ट: कोच्चिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मून्नार से लगभग 108 कि.मी. दूरी पर हैं |

अवस्थिति

अक्षांश: 10.105684, देशांतर: 77.123752


District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close