मून्नार की पहाड़ियों पर नीलकुरिंजी फूल

 

हर बारह वर्षों पर मून्नार की पहाड़ियाँ नीले रंग में रंग उठती हैं। नीलकुरिंजी फूलों को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग जुटते हैं। जीव-वैज्ञानिकों तथा प्रकृति प्रेमियों को इस घटना का बेसब्री से इंतजार रहता है, इस बार यह 2018 में होने वाली है। दुनिया को समूचे मून्नार श्रृंखला के खूबसूरत नीले चादर से ढंकने का इंतजार है। यह दुनिया के सर्वाधिक सम्मोहक दृश्यों में शामिल है।

ये फूल मून्नार के माट्टुपेट्टी तथा टॉप स्टेशन वाले इलाके में बहुतायत से पाए जाते हैं। हर 12 सालों पर अगस्त से अक्टूबर तक, ये इलाके इन फूलों को देखने के मुख्य स्थान बन जाते हैं। समुद्र तल से लगभग 1600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मून्नार केरल और दुनिया के सबसे खूबसूरत स्थानों में एक है। यहां के चाय बागान, पहाड़ी श्रृंखलाएं, बागान के बंगले तथा बड़ी संख्या में पाए जाने वाले दुर्लभ प्रजाति के पेड़-पौधे और जीव-जंतु सदियों से लोगों का मन मोहते रहे हैं। यह स्थान संकटापन्न नीलगिरि तहर (Tahr) का भी मूल स्थान है, जिनकी आबादी को इरविकुलम राष्ट्रीय उद्यान (इरविकुलम नेशनल पार्क) में संरक्षित किया जा रहा है। यहाँ से आप आनमुड़ी चोटी पर भी जा सकते हैं, जो दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी है, जो देश के कुछ बढ़िया ट्रेकिंग स्थलों में एक है।

टॉप स्टेशन लोगों को खूब लुभाता है, जो मून्नार- कोडैकनाल मार्ग पर सबसे ऊंचा स्थान है। अन्य दर्शनीय स्थलों में शामिल हैं- मरयूर, एक्को पॉइंट, आनयिरंकल तथा वालरा जलप्रपात। यदि आप मून्नार की यात्रा कुरिंजी के फूलों का विहंगम दृश्य देखने के लिए कर रहे हैं, तो आपका स्वागत है। धरती पर बसे इस स्वर्गलोक ने कभी किसी सैलानी को निराश नहीं किया है।

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: अंगमालि, मून्नार से लगभग 108 कि.मी. और कोट्टयम, लगभग 147 कि.मी. की दूरी पर है |
नजदीकी एयरपोर्ट: मदुरै, पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में, लगभग 160 कि.मी. की दूरी पर है |

अवस्थिति

अक्षांश: 10.196, देशांतर: 77.004318

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close